HomeInternationalरूस ने फिर बरसाईं मिसाइलें, यूक्रेन के कई शहरों में मचा भारी...

रूस ने फिर बरसाईं मिसाइलें, यूक्रेन के कई शहरों में मचा भारी तबाही

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर भयावह रूप लेता दिखाई दिया। बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों को मिसाइलों और अन्य हथियारों से निशाना बनाया। इन हमलों में बच्चों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पूर्वी और पश्चिमी यूक्रेन में सबसे ज्यादा नुकसान

अधिकारियों के मुताबिक, हमलों का सबसे अधिक असर पूर्वी निप्रोपेत्रोव्स्क और पश्चिमी ल्वीव क्षेत्रों में देखने को मिला। हाल के महीनों में रूस ने यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर हमलों की रफ्तार बढ़ा दी है और अब ऐसे हमले लगभग हर सप्ताह किए जा रहे हैं।

निप्रोपेत्रोव्स्क में छह लोगों की मौत

निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के सैन्य प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र हांझा ने बताया कि रूसी सेना के बड़े हमले में छह लोगों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। उन्होंने टेलीग्राम पर जानकारी देते हुए कहा कि इस हमले से नागरिक ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मृतकों में छह वर्षीय एक बच्ची और 11 तथा 17 वर्ष के दो किशोर भी शामिल हैं। इन सभी की मौत क्रिवी रीह क्षेत्र में हुए हमले के दौरान हुई।

ल्वीव में बढ़ी घायलों की संख्या

ल्वीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मक्सिम कोजित्स्की ने बताया कि रूसी मिसाइल हमले में घायल लोगों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।

तो वहीं ल्वीव के महापौर आंद्री सादोवी के अनुसार, शहर पर तड़के लगभग 4:45 बजे मिसाइल हमला किया गया। इस हमले में दो रिहायशी इमारतों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा। इसके अलावा 20 से अधिक आवासीय भवन, एक स्कूल और दो किंडरगार्टन भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कीव में बैलिस्टिक मिसाइल हमला

राजधानी कीव में भी रूसी बलों ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। राष्ट्रीय पुलिस की प्रेस सेवा के अनुसार, इस हमले में 31 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने बताया कि हमले से रिहायशी इमारतों, एक बाजार, गैराज परिसर, भंडारण सुविधाओं और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।

ब्रोवेरी जिले में भी पांच लोग घायल

कीव क्षेत्र के ब्रोवेरी जिले में भी रूसी हमले के कारण पांच लोग घायल हुए हैं। कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख रुसलान ओलियीनिक ने फेसबुक पर जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में एक नाबालिग और दो महिलाएं भी शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.