भारत वर्सेस इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मैच आज यानी 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टीम इंडिया वर्ल्ड कप में पहली बार पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी। दोनों ही टीमों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। भारत ने पहले पावरप्ले में सिर्फ 35 रन बनाए। दो विकेट भी गंवाए, जिनमें शुभमन गिल और विराट कोहली का नाम शामिल है।
भारत को चौथा झटका लग सकता था, जब अंपायर ने रोहित शर्मा को 16वें ओवर में lbw आउट दे दिया। हालांकि, उन्होंने डीआरएस कॉल किया तो पाया गया कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही है। भारत ने 70 रनों का आंकड़ा पार 19 ओवरों में किया। विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर आउट हो चुके हैं।
इंडिया को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। श्रेयस अय्यर 16 गेंदों में 4 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर मार्क वुड के हाथों कैच आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान का साथ देने केएल राहुल आए हैं। इंग्लैंड ने श्रेयस को शॉर्ट बॉल ट्रैप में फंसाया।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड
विश्व कप में भारत बनाम इंग्लैंड आमने-सामने
- 1975 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने bhaarat को 202 रनों से हराया
- 1983 वर्ल्ड कप में bhaarat ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया
- 1987 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने bhaarat को 35 रनों से हराया
- 1992 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने bhaarat को 35 रनों से हराया
- 1999 वर्ल्ड कप में bhaarat ने इंग्लैंड को 63 रनों से हराया
- 2003 वर्ल्ड कप में bhaarat ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराया
- मैच टाई – 2011 विश्व कप
- 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने bhaaratको 31 रनों से हरा
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
