शेयर बाजार में टाटा सूमह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पान्स देखने के मिला कंपनी का आईपीओ खुलते ही निवेशको ने इसे हाथो-हाथ लिया। हाल ऐसा हुआ कि बोली की शुरुआत के एक घंटे से भी कम समय में आईपीओ पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया।
महज एक घंटे के बाद की स्थिति ऐसी थी कि सभी कैटेगरी को कम से कम 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। शुरुआती एक घंटे में सबसे ज्यादा 2.13 गुना सब्सक्रिप्शन नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में आया। वहीं क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी को पहले एक घंटे में 198 फीसदी सब्सक्राइब किया गया। इस आईपीओ के पीछे रिटेल इन्वेस्टर्स की कम भीड़ नहीं रही और एक घंटे में इस पोर्शन को 135 फीसदी सब्सक्राइब किया गया।
एक घंटे में आईं इतनी बोलियां
इस तरह बोली की शुरुआत के 1 घंटे के बाद ओवरऑल आईपीओ को 1.60 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। टाटा टेक के आईपीओ को इन्वेस्टर्स से जो शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, वो अनायास नहीं है। इस बात का अंदाजा बाजार और बाजार के विश्लेषकों को पहले ही लग चुका था। ग्रे मार्केट में इसी कारण टाटा टेक का प्रीमियम 70 फीसदी की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा हुआ था।
दरअसल टाटा समूह दो दशक के बाद पहली बार कोई आईपीओ लेकर आया है। इससे पहले आखिरी बार टाटा समूह ने 2002 में टीसीएस का आईपीओ पेश किया था, जो अभी घरेलू शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। टाटा समूह के कई शेयरों ने बाजार में शानदार परफॉर्म किया है। स्वाभाविक है कि टाटा समूह के इस आईपीओ पर इन्वेस्टर्स की निगाहें टिकी हुई थीं।
टाटा टेक आईपीओ के डिटेल
आज से खुला यह आईपीओ बोली लगाने के लिए 24 नवंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के लिए 475 से 500 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ के एक लॉट में टाटा टेक के 30 शेयर हैं। यानी एक खुदरा निवेशक को इस आईपीओ में निवेश करने के लिए कम से कम 15 हजार रुपये की जरूरत पड़ने वाली है। टाटा टेक के शेयर 30 नवंबर को अलॉट किए जाएंगे। बाजार में शेयरों की लिस्टिंग 5 दिसंबर को होगी।
इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए






