HomeSportइस नियम के चलते बर्बाद गया रिंकू सिंह का छक्का, जानें आखिरी...

इस नियम के चलते बर्बाद गया रिंकू सिंह का छक्का, जानें आखिरी गेंद का…

इस नियम के चलते बर्बाद गया रिंकू सिंह का छक्का, जी, हां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बेहद दिलचस्प अंदाज में खत्म हुआ। 209 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को एक समय चार गेंदों में सिर्फ दो रन बनाने थे, लेकिन यहां लगातार तीन विकेट गिर गए और खेल रुक गया।

अब भारत को आखिरी गेंद पर चौका लगाने की जरूरत थी। सामने थे रिंकू सिंह और सीन एबॉट की गेंद पर जड़ा शानदार छक्का। यहां अंपायर ने सिग्नल दिया और फिर क्रिकेट फैंस को एक दिलचस्प नियम समझने का मौका मिला।

अंपायर के सिग्नल के बाद भी टीम इंडिया की जीत पक्की थी, लेकिन रिंकू सिंह का छक्का बेकार चला गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सीन एबॉट की गेंद असफल रही। जबकि क्रिकेट में बिना गेंद के भी छक्का गिना जाता है, तो रिंकू सिंह का आखिरी छक्का क्यों नहीं गिना गया? इस सवाल का जवाब क्रिकेट प्रशंसकों को लगातार भ्रमित करता रहा।

इस ल‍िए नहीं ग‍िना गया र‍िंंक स‍िंंह का छक्‍का  

यहां हम इस सवाल का आसान सा जवाब दे रहे हैं। दरअसल, रिंकू सिंह ने मैच की आखिरी गेंद पर जब छक्का जड़ा, तब भारतीय टीम को जीत के लिए महज एक रन की दरकार थी। अब क्योंकि शॉन एबॉट की गेंद नो-बॉल थी, तो डिलीवरी के पहले ही भारत को अतिरिक्त रन मिल चुका था। यानी भारतीय टीम जीत चुकी थी।

ऐसे में छक्के का कोई महत्व नहीं रह गया था। यही कारण रहा कि इस मुकाबले की आखिरी गेंद और आखिरी शॉट खारिज कर दिए गए। हां, अगर यहां भारत को जीत के लिए दो रन की दरकार होती तो रिंकू सिंह का यह मैच फिनिशिंग छक्का जरूर गिना जाता।

सूर्या की पारी ने इंगलिस के शतक पर फेरा पानी

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जोस इंगलिस की 50 गेंद पर 110 रन की पारी की बदौलत 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव के 40 गेंद पर 82 रन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टारगेट एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। यहां ईशान किशन ने भी 39 गेंद पर 58 रन की अहम पारी खेली।

इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.