खबर संसार हल्द्वानी.स्वामी विवेकानंद एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव. जी हा स्वामी विवेकानंद एकेडमी, दयाल विहार, कुसुमखेड़ा में कल मंगलवार को वार्षिकोत्सव से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप सैनी आरटीओ, हल्द्वानी एवं के.सी. जोशी पूर्व वाईस चांसलर कुमाऊँ यूनीवसींटी व विद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राएँ गौरांगी, श्रृष्टि, परिनिधि, एकता, प्राची, अनुज हिमांशी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
स्वामी विवेकानंद एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
तदोपरांत नर्सरी, एल.के.जी. के छोटे-छोटे बच्यों ने सुंदर जंगल डांस की प्रस्तुती दी। बच्चों द्वारा फास्ट फूड के नुकसान और हेल्दी फूड के फायदो को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। देशभक्ति नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने मातृभूमि के प्रति अपने दायित्व और प्रेम को व्यक्त किया, कुमाऊँनी नृत्य ने दर्शकों को जूमने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों का बड़ा ही सजीव चित्रण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम को सराहा गया, तथा बच्यों और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई। प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू मेहरा ने विद्यालय की वार्षिक रिपॉट प्रस्तुत की और मुख्य अतिथियों द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में रिया, प्राची, हर्षिता, आरूषि, काव्या, खुशबु, ललिता, बंदना, कमल, हर्षित, ततिय, दिव्यांशी, विजय, अंजलि, लक्षिता, दिपांशु, खुशी, मयंक, प्रियांशु, अक्षिता, दिक्षिता, माधी, आदि छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुती दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र दिपांशु तथा वेदान्त तिवारी ने किया।


