रूस और यूक्रेन के साथ-साथ इजराइल और हमास के बाद अब लैटिन अमेरिका में भी दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बनती दिख रही है। वेनेजुएला और पड़ोसी गुयाना के बीच किसी भी समय युद्ध छिड़ सकता है। वेनेज़ुएला की सेना किसी भी समय गुयाना पर हमला करने के लिए तैयार है। इस बीच, गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि गुयाना वेनेजुएला के खिलाफ खुद को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।
दरअसल, वेनेजुएला किसी भी कीमत पर घने जंगलों से भरे इस्सेक्यूइबो पर अपना कब्जा चाहता है। ये इलाका अरबों डॉलर के तेल भंडार और खनिजों से भरा हुआ है। यही कारण है कि इस इलाके पर वेनेजुएला और गुयाना दोनों ही अपना अधिकार जमाते हैं।
वेनेजुएला का दावा है कि बंटवारे के दौरान गुयाना ने इस्सेक्यूइबो इलाके को चुरा लिया था। ऐसे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने देश के लोगों से इसको लेकर जनमत संग्रह कराया है, जिसके बाद राष्ट्रपति ने इस्सेक्यूइबो को वेनेजुएला के अंदर शामिल करने पर अपनी सहमति भी दे दी है। ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
गुयाना खतरे को लेकर गंभीर
गुयाना के राष्ट्रपति से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने सैन्य सहायता का अनुरोध किया है, इरफ़ान अली ने कहा कि उनकी सरकार इस्सेक्यूइबो की रक्षा के लिए सहयोगियों और क्षेत्रीय भागीदारों तक पहुंच रही है, जिनमें से कुछ के साथ गुयाना के रक्षा समझौते हैं। एसोसिएटेड प्रेस से बातची में अली ने कहा, “हम इस खतरे को बहुत गंभीरता से लेते हैं और हमने इस क्षेत्र की शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए हैं।”
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने दी है चेतावनी
अली ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के उस बयान के एक दिन बाद बात की। बता दें कि एक दिन पहले ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने देश की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों को गुयाना के इस्सेक्यूइबो क्षेत्र में तेल, गैस और खदानों की खोज और दोहन तुरंत शुरू करने का आदेश दिया है।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति के बयान पर गुयाना के प्रेसिडेंट ने कहा, “वेनेजुएला की घोषणाएं पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना हैं। कोई भी देश जो इतने खुले तौर पर महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय निकायों की अवहेलना करता है, उसे न केवल गुयाना के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। ”
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
