आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
मिचेल स्टार्क इस डील के बाद से आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, इस वक्त सोशल मीडिया पर उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा जिसमें उन्होंने आईपीएल 2024 में हिस्सा ना लेने की बात कही है और केकेआर से माफी भी मांगी है।
क्या 24.75 करोड़ मिलने के बाद भी नही खेलेंगे मिचेल स्टार्क
आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग होने के साथ-साथ सबसे पॉपलुर लीग मानी जाती है और इसी वजह से हर एक क्रिकेट खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेना चाहता है। हालांकि, हर किसी को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिल पाता है। लेकिन मिचेल स्टार्क को ना सिर्फ मौका मिला है इस बार तो उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड भी बना दिया है।
लेकिन आईपीएल ऑक्शन के बाद से अब उनकी एक ट्वीट वायरल हो रही है जिसमें वो आईपीएल 2024 में हिस्सा ना लेने की बात कह कोलकाता नाइट राइडर्स से माफी मांग रहे हैं। वायरल हो रही ट्वीट में मिचेल स्टार्क कहते हैं, “मैं इस साल आईपीएल नहीं खेल रहा हूं। मेरी पत्नी प्रेग्नेंट है और मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मैं आप से माफी मांगता हूं।”
क्या है इस ट्वीट की सच्चाई
मिचेल स्टार्क के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद से फैंस हैरान हैं, फैंस का कहना है कि जब उनको ये बात पहले से ही पता था कि उनकी वाइफ प्रेग्नेंट हैं तो उन्हें आईपीएल 2024 ऑक्शन में हिस्सा ही नहीं लेना चाहिए तो वहीं कुछ फैंस उनके इस बयान का समर्थन कर रहे हैं।
हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये ट्वीट मिचेल स्टार्क के द्वारा नहीं की गई है। ये एक फेक अकाउंट से ट्वीट की गई है। मिचेल स्टार्क आईपीएल 2024 में हिस्सा लेंगे और कोलकाता के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे। उन्होंने आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेने के बारे में अब तक कोई भी जानकारी नहीं दी है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
