spot_img
spot_img
HomeUncategorizedआयुक्त दीपक रावत ने छापेमारी कर अवैध रूप से भंडार किये मावा...

आयुक्त दीपक रावत ने छापेमारी कर अवैध रूप से भंडार किये मावा पकडा

हल्द्वानी, खबर संसार। आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामलीला मोहल्ला स्थित पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा रामनगर वाले मावा आड़ती के वहां छापेमारी कर अवैध रूप से भंडार किये मावा पकडा।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री रावत ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार को मावे के सैम्पल लेने के साथ ही जिन स्थानों से यह मावा लाया जाता है उन स्थानों पर मावा बनाने की व्यवस्था भी चैक करने के निर्देश मौके पर दिये।

उन्‍होने कहा खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जायेगा साथ ही मिलावटखोरी में लिप्त पाये जाने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

सैम्पल फेल होने पर आडती के खिलाफ जुर्माने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा

उन्होंने कहा सैम्पल फेल होने पर आडती के खिलाफ कठोर जुर्माने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा। आयुक्त श्री रावत ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मावा काफी मात्रा में भूमि में रखा गया था और साफ सफाई का कोई प्रबन्ध भी नही था साथ ही दुकान में मावा बडी मात्रा में काफी पुराना रखा गया था।

जिस पर आडती से मावा के बिल प्रस्तुत करने को कहा गया पर वह बिल भी नही दिखा पाया। पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा आडती द्वारा लाईसेंस में दुकान में पता भोलानाथ गार्डन का था जबकि वर्तमान में कारोबार रामलीला मोहल्ला से किया जा रहा है।

जिस पर आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि लाईसेंस की जांच की कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.