बेंगलुरु के राजाजीनगर में आईटीपीएल रोड पर स्थित द रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गए। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें द रामेश्वरम कैफे के पास विस्फोट स्थल को दिखाया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी इलाके में मौजूद थे। घायलों में चार कर्मचारी और एक ग्राहक बताया जा रहा है।
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे एक बैग में रखी किसी सामान में धमाका हो गया। धमाके की खबर मिलते ही व्हाइटफील्ड इलाके के डीसीपी घटनास्थल पर पहुंचे. पको बताते चलें कि ये कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड आउटलेट्स में से एक है।
