HomeBusinessGold 500 रुपये चढ़कर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी भी हुई मजबूत

Gold 500 रुपये चढ़कर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी भी हुई मजबूत

नयी दिल्ली। जी, हां अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को Gold का भाव 500 रुपये की तेजी के साथ 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

लगातार तीसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए सोना 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में सोने की कीमत 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में Gold (24 कैरेट) 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 500 रुपये की तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,152 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 30 डॉलर की बढ़त है।

जाने क्‍यों बढ़े इतने रेट

गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल द्वारा इस बात को दोहराए जाने के बाद कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल ब्याज दरें कम करेगा, कॉमेक्स पर Gold बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबारी घंटों में 2,161.50 डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। चांदी अपने पिछले बंद भाव 23.75 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले बढ़कर 24.10 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘आगे जाकर, बाजार का ध्यान फरवरी के लिए आगामी अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़े पर केंद्रित हो गया है। अगले सप्ताह सोने की कीमतों की दिशा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कारक साबित होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, शुक्रवार को जारी होने वाले गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े सोने के रुझान के लिए आगे की दिशा प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.