वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर विद्यालय प्रांगण और विशेष प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को कक्षा छः के छात्र विहान बिश्ट ने स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गयी। कक्षा 12वीं के छात्र कार्तिक गोस्वामी ने स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन पर अपने सुविचार रखे।
कक्षा 12वीं की छात्रा सुमेधा जोशी ने स्वास्थ्य डीएस प्रति सचेत रहने के उपायों पर अपने विचार रखे और बताया कि संतुलित आहार से बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। कक्षा 4 की परिधी तिवारी ने कैसे स्वस्थ जीवन जिया इस पर अपने विचार प्रकट किए।
बच्चों को हेल्दी फूड के बारे में विस्तार से बताया
इसी श्रृंखला में प्री प्राइमरी से कक्षा 2 के नन्हें मुन्नों को हेल्दी फूड एवं स्वच्छता के महत्व को समझाया गया। योगा अध्यापिका द्वारा कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को योगा करवा कर उन्हें योगा के लाभों से अवगत कराया कि प्रातः उठकर व्यायाम करने से दिन भर स्वस्थ विचार आते हैं व तन-मन स्वस्थ रहता है।
कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने वल्र्ड हैल्थ डे पर स्लोगन राइटिंग एक्टिविटी में प्रतिभाग किया। कर्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने स्चस्थ तन स्वस्थ मन विशय पर सभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि छात्र -छात्राएं अपने परिवेश में भी स्वच्छता रखकर स्वस्थ समाज में सहयोग करें।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
