HomeInternationalPakistan सेना पर अटैक, हेलीकॉप्टर मार गिराया गया, 17 जवानों की मौत

Pakistan सेना पर अटैक, हेलीकॉप्टर मार गिराया गया, 17 जवानों की मौत

Pakistan सेना पर अटैक, हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया गया, 17 जवानों की मौत जी, हां आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब उसी का शिकार हो रहा है। पाकिस्तान की सेना पर आतंकवादियों ने बड़ा प्रहार किया है। पाकिस्तान के बन्नू इलाके से ये खबर सामने आई है। बन्नू इलाके में सेना का कैंट एरिया है। सेना के कैंट पर आतंकियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि सेना के हेलीकॉप्टर को भी आतंकवादियों ने मार गिराया है। आतंकवादियों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 17 सैनिक मारे गए हैं।

जिनमें दो मेजर और 2 कैप्टन रैंक के अधिकारी शामिल थे। अब देखना होगा कि कौन सा आतंकी संगठन इस हमले की जिम्मेदारी लेता है। क्या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान इसके पीछे है या फिर कोई और संगठन इसके पीछे है। पाकिस्तान में एक-दो संगठन ऐसे नहीं हैं। पाकिस्तान में न जाने कितने ऐसे संगठन हैं जो आतंकवाद को पाल पोस रहे हैं। लेकिन जिस जहर के पेड़ को पाकिस्तान ने बोया है, उसके परिणाम पाकिस्तान को झेलने पड़ रहे हैं।

पहले भी हो चुके है ऐसे हमले

ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में आतंकवादी घटना घटी है। वहां इससे पहले भी स्कूल, धार्मिक स्थलों पर हमले की खबर सामने आती रहती है। नवंबर 2022 में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा सरकार के साथ अपना युद्धविराम समाप्त करने के बाद पाकिस्तान में पिछले वर्ष, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। पिछले हफ्ते, इस्लामाबाद ने एक बार फिर टीटीपी के साथ किसी भी बातचीत की संभावना से इनकार कर दिया और दोहराया कि काबुल को अपनी धरती पर सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा जारी एक वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 2023 में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिंसा से संबंधित 1,524 मौतें हुईं और 1,463 घायल हुए जो छह साल का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। केपी और बलूचिस्तान हिंसा के प्राथमिक केंद्र थे, जहां 90 प्रतिशत से अधिक मौतें हुईं और 84 प्रतिशत हमले हुए, जिनमें आतंकवाद और सुरक्षा बलों के ऑपरेशन की घटनाएं भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.