HomeInternationalबलूचिस्तान ने खुद को आजाद बताया, 85 फीसदी क्षेत्र पर नियंत्रण का...

बलूचिस्तान ने खुद को आजाद बताया, 85 फीसदी क्षेत्र पर नियंत्रण का दावा

पाकिस्तान के सबसे संवेदनशील प्रांत बलूचिस्तान को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। इस दावे में बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश घोषित किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी आधिकारिक स्रोत या अंतरराष्ट्रीय संस्था ने पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का दावा

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कथित बयान में दावा किया गया है कि ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के नाम से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया गया है। वायरल लेटर के अनुसार, बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। साथ ही नए राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान, नई मुद्रा और प्रशासनिक व्यवस्था लागू किए जाने का भी दावा किया गया है।

प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण का भी किया गया दावा

वायरल पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नई सरकार के पास क्षेत्र के खनिज संसाधनों, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों का पूर्ण नियंत्रण है। इसके अलावा दावा किया गया है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों से बड़ी संख्या में लोगों ने इस्तीफा देकर बलूचिस्तान का समर्थन किया है।

लंबे समय से जारी है पाकिस्तान के खिलाफ विरोध

बलूचिस्तान में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। ऐसे में खुद को स्वतंत्र घोषित किए जाने के इस दावे ने पाकिस्तान की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

स्वतंत्र देश के दावे की नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे की अब तक किसी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन या मान्यता प्राप्त सरकार ने बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा नहीं की है।

हाल के महीनों में बढ़ी हिंसा

पिछले कुछ महीनों के दौरान बलूचिस्तान में हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां जातीय बलूच विद्रोही और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। 5 जुलाई से अब तक 109 आतंकवादी मारे जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें ऑपरेशन शाबान के दौरान 71 आतंकवादी ढेर किए गए। यह अभियान पाकिस्तान सेना, फ्रंटियर कोर (एफसी) और बलूचिस्तान पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था। हालांकि, मौजूदा घटनाक्रम के बाद स्थिति में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.