HomeSportराहुल द्रविड़ ने गौतम गंभीर को भेजा खास मैसेज, दिए हेड कोचिंग...

राहुल द्रविड़ ने गौतम गंभीर को भेजा खास मैसेज, दिए हेड कोचिंग के कुछ टिप्स

टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का आगाज तीन मैच की टी20 सीरीज के साथ होने जा रहा है। इस सीरीज से गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ अपनी कोचिंग की शुरूआत कर रहे हैं। अपना कार्यकाल शुरू करने से पहले गौतम गंभीर को टी20 वर्ल्ड कप विजेता कोच राहुल द्रविड़ से एक खास मैसेज मिला, जिसने उन्हें इमोशनल कर दिया। बीसीसीआई ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका दौरे के शुरू होने से पहले गौतम गंभीर को एक वॉइस नोट भेजा। राहुल द्रविड़ ने सबसे पहले गौतम गंभीर को बधाई देते हुए कहा कि, मैं आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं गौतम। मुझे यकीन है कि आप भारतीय टीम को भी ज्यादा ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। आपके साथी खिलाड़ी के रूप में, मैंने आपको मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देखा है।

मैदान पर अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की आपकी इच्छा देखी

आपके बल्लेबाजी साथी और साथ क्षेत्ररक्षक के रूप में, मैंने आपकी दृढ़ता और हार न मानने की आदत देखी है। कई आईपीएल सीजन में, मैंने आपकी जीत की इच्छा, युवा खिलाड़ियों की सहायता और मैदान पर अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की आपकी इच्छा देखी है। मैं जानता हूं कि आप भारतीय क्रिकेट के प्रति कितने समर्पित और भावुक हैं और मुझे यकीन है कि आप इन सभी गुणों को नई नौकरी में भी लाएंगे।

साथ ही द्रविड़ ने गंभीर को टिप्स देते हुए कहा कि, जैसा कि आप जानते हैं कि अपेक्षाएं बहुत ज्यादा होंगी और परीक्षा भी कड़ी होगी। मुझे ये भी उम्मीद है कि आपको हर टीममें पूरी तरह से फिट खिलाड़ी मिलेंगे। इसके लिए आपको शुभकामनाएं। मैं आपको थोड़ी बहुत शुभकामनाएं भी देता हूं। क्योंकि आप जानते हैं कि हम सभी कोचों को हमें वास्तविकता से थोड़ा ज्यादा समझदार और होशियार दिखाने की जरूरत है।

इस दौरान राहुल द्रविड़ का वॉइस नोट सुनने के बाद गौतम गंभीर इमोसनल दिखे। गंभीर ने कहा कि, मुझे लगता है कि द्रविड़ से सीखने के लिए बहुत कुछ है, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि अगली पीढ़ी और मौजूदा पीढ़ी के लिए भी।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.