HomeLife StyleGoogle व Fastag यूजर्स हो जाए सावधान! 1 अगस्त से बदलने जा...

Google व Fastag यूजर्स हो जाए सावधान! 1 अगस्त से बदलने जा रहे हैं नियम

Google व Fastag यूजर्स हो जाए सावधान! 1 अगस्त से बदलने जा रहे हैं नियम जी, हां 1 अगस्त 2024 से मोबाइल और फास्टैग यूजर्स के लिए नए नियम लागू होंगे। इसका आसर ऑनलाइन कामकाज पर पड़ेगा। ध्यान रहे कि 1 अगस्त से पहले कुछ कामकाज को निपटा लेना चाहिए। आपको बता दें कि, गूगल मैप और फास्टैग शामिल हैं। इन बदलाव को जानना जरुरी है, वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

क्या है Google मैप बिलिंग पॉलिसी

गूगल मैप ने बिलिंग पॉलिसी में बदलाव किया है। यह 1 अगस्त यानी कल से लागू हो रहा है। नए बदलाव के बाद गूगल मैप की तरफ से भारतीयों के लिए लगने वाले चार्ज में 70 फीसद की कटौती की गई है। वहीं, गूगल मैप ने अपनी फीस को डॉलर की जगह में भारतीयों रुपये में लेने का वादा किया है।

Google मैप की फीस में कटौती का असर आम यूजर्स को देखने को नहीं मिलेगा। यह उन लोगों के लिए है जो बिजनेस के लिए गूगल मैप का यूज कर रहे हैं। भारत में नेविगेशन के लिए 4 से 5 डॉलर महीने में फीस लेता था। हालांकि, अब 1 अगस्त 2024 के बाद इसे कम करके 0.38 से लेकर 1.50 डॉलर हो गया है।

फास्टैग के नए नियम लागू

कल से यानी 1 अगस्त से देशभर में फास्टैग के नए नियम लागू हो रहे हैं। वाहन चालक के लिए 1 अगस्त से फास्टैग KYC कराना जरुरी है। नए नियम के तहत तीन से पांच साल पुराने फास्टैग हैं, तो आपको केवाईसी अपडेट कराना होगा। 5 साल से ज्यादा पुराने फास्टैग को 31 अक्टूबर से पहले तक बदलना होगा।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.