अक्सर लोगों को राशन कोटा पर जाकर पता चलता है कि परिवार के किसी सदस्य का नाम बिना किसी सूचना के राशन कार्ड से हटा दिया गया है। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार की डिजिटल सुविधा के चलते अब आप घर बैठे ही नाम दोबारा जोड़ सकते हैं।
राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसके माध्यम से नागरिकों को सरकारी खाद्य योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इसलिए इस पर किसी सदस्य का नाम हट जाना कई बार परेशानी का कारण बन जाता है।
नाम कटने के ये हो सकते हैं मुख्य कारण
सूत्रों के अनुसार राशन कार्ड से नाम कटने की सबसे आम वजह आधार कार्ड का लिंक न होना है। सरकार ने पारदर्शिता के लिए राशन कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य किया है।
इसके अलावा,
- कई महीनों तक राशन न लेने पर विभाग यह मान लेता है कि लाभार्थी को अब इसकी जरूरत नहीं है।
- सदस्य की मृत्यु, विवाह के बाद पता बदलना या
- पात्रता नियमों में परिवर्तन भी कारण हो सकते हैं।
घर बैठे ऐसे जोड़ें नाम राशन कार्ड में
अगर आपका नाम कट गया है, तो दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया अब काफी आसान है।
- सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
- नए यूजर हैं तो Register करें, नहीं तो Login करें।
- डैशबोर्ड में जाएं और ‘Add Member’ या ‘Ration Card Correction/Modification’ ऑप्शन चुनें।
- मांगी गई जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, जन्मतिथि, रिश्ता आदि भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड की कॉपी, और पता प्रमाण अपलोड करें।
- आवेदन जमा करें और एप्लिकेशन नंबर नोट कर लें।
- इस नंबर से आप आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
वेरिफिकेशन के बाद नाम फिर से जुड़ जाएगा
विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच पूरी होने पर, यदि सब सही पाया जाता है, तो नाम दोबारा राशन कार्ड में जोड़ दिया जाता है। कई राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जबकि कुछ में जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


