RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने तीन दिवसीय विचार-मंथन सत्र के बाद गुरुवार को मौद्रिक नीति में बदलाव और उनके निहितार्थ का खुलासा किया। हर दो महीने में होने वाली इस बैठक में आम आदमी से लेकर अर्थव्यवस्था तक के मौजूदा हालात की समीक्षा की जाती है और आरबीआई जरूरत के मुताबिक बदलाव करता है। और इस बार, रिजर्व बैंक ने अगस्त में एमपीसी की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसलों और उनके निहितार्थों की घोषणा की।
गवर्नर ने बैठक के बाद बताया कि समिति के छह लोगों में से चार ने रेपो दर में बदलाव नहीं करने के लिए मतदान किया। एमपीसी के दो सदस्य रेपो ब्याज दर में बदलाव के पक्ष में थे. आरबीआई ने इस बार महंगाई, विकास दर और यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने समेत कई फैसले लिए हैं। रिजर्व बैंक ने चेक को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. हम आपको आरबीआई द्वारा लिए गए 10 बड़े फैसलों के बारे में भी अपडेट देंगे।
RBI गवर्नर के बड़े फैसले
- प्रमुख नीतिगत दर रेपो नौंवी बार 6.5 प्रतिशत पर बरकरार। इससे होम, ऑटो सहित सभी खुदरा लोन की ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा।
- वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7.2 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
- चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान भी 4.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
- विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 675 अरब अमेरिकी डॉलर की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है।
- वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक भारतीय रुपया काफी हद तक सीमित दायरे में रहा, ज्यादा गिरावट नहीं हुई।
- आरबीआई अनधिकृत कंपनियों पर अंकुश लगाने के लिए डिजिटल लोन देने वाले ऐप का आंकड़ा सार्वजनिक रूप से जुटाएगा और इसे नोटिफाई करेगा।
- यूपीआई के जरिये टैक्स भुगतान की सीमा को एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का प्रस्ताव किया है।
- चेक के जरिये भुगतान अब सिर्फ कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा।
- बैंकों में जमा बढ़ाने के लिए एफडी पर ब्याज बढ़ाने का भी सुझाव दिया है।
- आरबीआई की अगली एमपीसी बैठक 7 से 9 अक्टूबर तक होगी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


