खबर संसार हल्द्वानी.आज गौलापार मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल जिला अधिकारी वंदना सिंह से मिला शिष्ट मण्डल द्वारा गौलापुल की श्रतिग्रस्त हुई अप्रोच रोड का कार्य जल्द करवाने और वैकल्पिक मार्ग के रूप में गौलानदी में पाइप डालकर यातायात सुचारू करवाने को कहा जिला अधिकारी वंदना सिंह ने तत्काल एस डी एम परितोष वर्मा और रेंजर चंदन सिंह अधिकारी को मौके पर भेजकर वैकल्पिक मार्ग का समाधान निकालने को कहा.
डॉ मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल जिला अधिकारी वंदना सिंह से मिला
साथ ही शिष्ट मंडल ने अप्रोच रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को कहा इस पर जिला अधिकारी ने बताया की अब सम्बन्धित सभी विभागों की एक कमेटी गठित कर दी गई है और एक उच्च गुणवत्ता वाले कार्य द्वारा अप्रोच रोड का निर्माण एवम सुरक्षा का कार्य कराया जायेगा.शिष्ट मण्डल में एडवोकेट पूरन भगत, रविन्द्र सिंह रैकूनी, त्रिलोक सिंह नौला, दिनेश खुलवे,किशोर चुफाल, ललीत आर्या, बसन्त सनवाल, बालम बिष्ट, बसन्त आर्या, जीवन आर्या, संदीप मेहरा आदि लोग उपस्थित थे।






