HomeSportचैंपियंस ट्रॉफी के लिए गिड़गड़ाया पाकिस्तान, अब BCCI को दिया ये प्रस्ताव

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए गिड़गड़ाया पाकिस्तान, अब BCCI को दिया ये प्रस्ताव

पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। पाकिस्तान इसकी मेजबानी भी कर रहा है। हालांकि, टीम इंडिया के पाकिस्तान यात्रा को लेकर अभी भी संशय बना हुई है। इसका बड़ा कारण दोनों देशों के बीच खराब रिश्ते हैं। इन सबके बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बीसीसीआई के एक ऐसा प्रस्ताव भेजा है जिससे बात बन सकती है।

पीसीबी ने बीसीसीआई से संपर्क किया है और एक ऐसी व्यवस्था का प्रस्ताव रखा है, जिसमें भारत को अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मैचों के बीच नई दिल्ली या चंडीगढ़ लौटने की अनुमति दी जाएगी, अगर टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में रहने की इच्छुक नहीं है।

PCB बीसीसीआई को मौखिक सुझाव दिया है

पीसीबी ने बीसीसीआई को मौखिक सुझाव दिया है कि भारतीय टीम नयी दिल्ली या चंडीगढ़ या मोहाली में शिविर लगा सकती है और अपने मैचों के लिए विशेष उड़ान का इस्तेमाल करके लाहौर जा सकती है। हालांकि, पीसीबी के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि जरूर की लेकिन यह भी कहा कि बोर्ड ने लिखित में कोई सुझाव नहीं दिया है। सूत्र ने कहा, “लेकिन हां, यह सच है कि इन विकल्पों पर अधिकारियों के बीच मौखिक रूप से चर्चा हुई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत अपने मैच पाकिस्तान में खेले।”

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक होनी है, जिसके मैच लाहौर, रावलपिंडी और कराची में होंगे। भारतीय सीमा से निकटता और साजो-सामान संबंधी सुगमता के कारण पीसीबी ने लाहौर में भारत के मैचों की योजना बनाई है। टूर्नामेंट में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैच 20 फरवरी (बांग्लादेश के खिलाफ), 23 फरवरी (पाकिस्तान के खिलाफ) और 2 मार्च (न्यूजीलैंड के खिलाफ) के लिए निर्धारित हैं। हालाँकि, पीसीबी इस बात पर अड़ा हुआ है कि फाइनल लाहौर में ही होना चाहिए, भले ही भारत पाकिस्तान में खेले या नहीं। भारतीय टीम के ग्रुप मैचों के बीच लंबा अंतराल है और लाहौर भारतीय सीमा के करीब स्थित है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.