इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की परीक्षा, शुभमन गिल और कुलदीप एक्स फैक्टर जी, हां भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया एक नए युग की शुरुआत कर रही है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों की टेस्ट क्रिकेट से विदाई के बाद यह पहली सीरीज है, जिसमें युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम मैदान में उतरेगी। शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे।
युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिला-जुला मिश्रण
इस बार टीम इंडिया में युवा ऊर्जा और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिलेगा। सबसे ज़्यादा चर्चा करुण नायर की हो रही है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की है। करुण नायर वही बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था, और वह इस दौरे पर एक बार फिर सभी की निगाहों में हैं।
मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन ने सीरीज से पहले बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार कुलदीप यादव इंग्लैंड में भारत के लिए “एक्स फैक्टर” साबित हो सकते हैं। हेडन ने यह भी माना कि इंग्लैंड के तेज़ और स्विंग वाली पिचों पर भारतीय टीम को चुनौतीपूर्ण हालात का सामना करना पड़ेगा, लेकिन कुलदीप जैसे चाइनामैन गेंदबाज़ उस चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं।
कुलदीप के टेस्ट आंकड़े
कुलदीप यादव ने अब तक 13 टेस्ट मैचों में 56 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी खासा प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 6 टेस्ट में 21 विकेट हासिल किए हैं और इस बार उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम इंडिया को यदि सीरीज जीतनी है तो कुलदीप की भूमिका बेहद अहम साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



