खबर संसार रुद्रपुर.19साल की युवती को तीन युवक उठाकर ले गए, किया गेंग रेप जी हा यह बड़ा आरोप युवती ने लगाया है.उत्तराखंड के रुद्रपुर से बड़ी खबर आ रही है मामला गैंग रैप का बताया जा रहा है घटना कल रात्रि लगभग 10 बजे के बाद की है जब पीड़िता युवती अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर मौजूद थी कि तभी अचानक तीन युवक आते है और 19 साल की नाम नहीं खोल सकते क्योंकि लड़की का मामला है, युवती को डरा धमका बाइक में अपने साथ बैठा ले जाते है
विडिओ भी देखें
इस बीच साथी लोग जो उसके साथ थे पुलिस को सूचना देते है इस कांड की, कि तीन युवक उनकी दोस्त को जबरन किडनैप स्टाइल में ले गए है ये सूचना पुलिस के अनुसार 10 बजकर तीस मिनट की बताई गई, उसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवती की तलाश जारी रखते है, और बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने गदरपुर के सुनसान इलाके में इस गैंग रैप को अंजाम दिया ,
ये युवती सिडकुल में काम करती है पुलिस के अनुसार आज तड़के सुबह मतलब संडे 26 जुलाई को पुलिस रिकवर कर लेती है उसके बाद 4 बजे के आसपास हॉस्पिटल ले जाकर उसका मेडिकल भी कराया जाता है लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि तीनों लोगों के उसके साथ बारी बारी रैप किया, पुलिस ने इस पर तेजी से काम किया है सूत्रों अनुसार इस गैंग रैप कांड में तीनों युवकों की पहचान कर ली गई है एक युवक रुद्रपुर का तथा दो युवक यूपी के रहने वाले है पुलिस ने अपनी टीमें लगा दी है संभावना है कि कल सुबह पुलिस इस सनसनीखेज गैंग रैप का खुलासा कर सकती है अगर आप लोगों के पास कोई जानकारी है तो खबर संसार से साझा कर सकता है
