HomeCarrierभारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, जाने कैसे करें आवेदन

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, जाने कैसे करें आवेदन

भारतीय वायुसेना में सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। एयरफोर्स ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया का ऐलान किया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई 2025 से शुरू होंगे, जबकि लिखित परीक्षा 25 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


योग्यता और आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती में वे युवा शामिल हो सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। यानी आवेदक की उम्र 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के तीन विकल्प हैं:

  1. 12वीं में फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश में 50% अंक।

  2. संबंधित ट्रेड (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस) में तीन साल का डिप्लोमा और 50% अंक।

  3. दो साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश में 50% अंक अनिवार्य हैं।


चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

अग्निवीर वायु की भर्ती चार चरणों में होगी:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा

  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PST/PET)

  • दस्तावेज़ सत्यापन

  • मेडिकल जांच

इन सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।


सैलरी और सेवा लाभ

अग्निवीर वायु को पहले वर्ष में ₹30,000 मासिक वेतन मिलेगा, जो चौथे वर्ष तक ₹40,000 प्रति माह तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा, सेवा समाप्ति पर लगभग ₹10.08 लाख की टैक्स-फ्री सेवा निधि भी मिलेगी।


ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट पर जाएं।

  2. “New Registration” पर क्लिक कर स्वयं को रजिस्टर करें।

  3. लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।

  4. फोटो, सिग्नेचर सहित जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

  5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

  6. फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.