11 जुलाई 2025 का दिन भारतीय सिनेमाघरों के लिए बेहद खास रहा। हिंदी, तमिल और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। इन फिल्मों में रोमांस, एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला। राजकुमार राव की मालिक, विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आंखों की गुस्ताखियां, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर सुपरमैन समेत कुल पांच बड़ी फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जोर आजमाइश की।
मालिक: राजकुमार राव का गैंगस्टर ड्रामा
राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर मालिक, पुलकित के निर्देशन में बनी एक गैंगस्टर ड्रामा है। पहले दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में राजकुमार के इंटेंस लुक और कहानी को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज दिखा।
आंखों की गुस्ताखियां: शनाया कपूर का डेब्यू
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आंखों की गुस्ताखियां ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा ने पहले दिन 35 लाख रुपये का कारोबार किया। शनाया कपूर की ये पहली फिल्म है और उनकी केमिस्ट्री को सराहा गया।
सुपरमैन: हॉलीवुड का सुपरहिट धमाका
जेम्स गन के निर्देशन में बनी हॉलीवुड की सुपरमैन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की। डेविड कोरेंसवेट और राहेल ब्रोसनाहन स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। बजट करीब 1932 करोड़ रुपये का है और इसकी भव्यता भारतीय दर्शकों को खूब लुभा रही है।
ओहो अंथन बेबी और देसिंगू राजा 2
तमिल फिल्म ओहो अंथन बेबी (रुद्र-मिथिला पालकर) पहले दिन सिर्फ 8 लाख रुपये ही कमा सकी। वहीं तमिल की ही कॉमेडी-एक्शन सीक्वल देसिंगू राजा 2 (विमल और जन नाथन) को भी दर्शकों का सीमित रिस्पॉन्स मिला। सुपरमैन ने पहले दिन की कमाई में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। हिंदी बेल्ट में मालिक ने अच्छा प्रदर्शन किया जबकि तमिल फिल्मों का कलेक्शन उम्मीद से कम रहा।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
