HomeUncategorizedबेंगलुरु में नहीं होंगे वर्ल्ड कप मैच, ये है सुरक्षा का बड़ा...

बेंगलुरु में नहीं होंगे वर्ल्ड कप मैच, ये है सुरक्षा का बड़ा कारण

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन अगले महीने से भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है। कुल 8 टीमों के बीच 31 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मैच होने थे, जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच ओपनिंग मैच भी शामिल था। लेकिन अब खबर है कि ये मुकाबले तिरुवनंतपुरम में कराए जा सकते हैं।


कर्नाटक सरकार से नहीं मिली अनुमति

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजन की अनुमति कर्नाटक सरकार से नहीं मिली। सरकार का यह निर्णय जून 2025 में हुई एक दर्दनाक घटना के बाद लिया गया है।


जून 2025 की घटना का असर

4 जून 2025 को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली जीत के बाद स्टेडियम में जश्न का कार्यक्रम रखा गया था। फ्री एंट्री के चलते बड़ी भीड़ उमड़ी और भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा नियम सख्त कर दिए हैं। इसी कारण महिला वर्ल्ड कप के मैच यहां कराने की अनुमति नहीं दी गई।


फाइनल पर भी पड़ सकता है असर

पहले वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल के लिए बेंगलुरु और कोलंबो को चुना गया था। यदि पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचती तो मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था। लेकिन मौजूदा हालात में फाइनल वेन्यू में भी बदलाव संभव है। फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.