HomeSportजीत की हैट्रिक या बड़ा सरप्राइज? भारत-ओमान मुकाबले में रोमांच तय

जीत की हैट्रिक या बड़ा सरप्राइज? भारत-ओमान मुकाबले में रोमांच तय

एशिया कप 2025 का ग्रुप-स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर है। शुक्रवार (19 सितंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारत और ओमान आमने-सामने होंगे। यह टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला है। भारत पहले ही सुपर-4 में जगह बना चुका है, ऐसे में यह मैच टीम इंडिया के लिए बेंच स्ट्रेंथ को परखने और जीत की हैट्रिक पूरी करने का मौका होगा।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की शानदार फॉर्म

ग्रुप-ए में भारतीय टीम लगातार जीत दर्ज कर नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन दमदार रहा है। हालांकि, इस मैच में जसप्रीत बुमराह और अन्य स्टार खिलाड़ियों को आराम देकर नए चेहरों को आजमाया जा सकता है।

मैच का शेड्यूल और लाइव टेलीकास्ट

  • तारीख: शुक्रवार, 19 सितंबर 2025

  • मैच नंबर: 12

  • स्थान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

  • टॉस: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)

  • मैच टाइम: रात 8:00 बजे से

टीवी दर्शकों के लिए मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। वहीं डीटीएच यूजर्स इसे डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री देख सकते हैं। ऑनलाइन दर्शक SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर मैच का आनंद ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी है।

भारत और ओमान की संभावित स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, करण सोनावले, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद इमरान, जिक्रिया इस्लाम, नदीम खान, सुफियान यूसुफ।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.