HomeSportIPL 2026: MI vs RCB में रोहित-कोहली आमने-सामने, आंकड़ों में कौन आगे?

IPL 2026: MI vs RCB में रोहित-कोहली आमने-सामने, आंकड़ों में कौन आगे?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 20वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत होगी रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच सीधी टक्कर।


हेड टू हेड: किस टीम का पलड़ा भारी?

MI और RCB के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं।

  • मुंबई इंडियंस: 19 जीत
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 15 जीत

आंकड़ों में मुंबई आगे जरूर है, लेकिन मौजूदा सीजन में बेंगलुरु की फॉर्म मजबूत नजर आ रही है।


रन मशीन: रोहित या कोहली कौन आगे?

MI vs RCB मुकाबलों में रन बनाने के मामले में विराट कोहली बढ़त बनाए हुए हैं।

  • विराट कोहली: 33 पारियों में 922 रन
  • रोहित शर्मा: 33 पारियों में 848 रन

हाईएस्ट स्कोर: शतक अभी भी दूर

दिलचस्प बात यह है कि दोनों दिग्गजों ने इस मुकाबले में अब तक शतक नहीं लगाया है।

  • रोहित शर्मा का सर्वोच्च स्कोर: 94 रन
  • विराट कोहली का सर्वोच्च स्कोर: 92 रन

फिफ्टी किंग कौन?

अर्धशतक के मामले में रोहित शर्मा थोड़ा आगे हैं।

  • रोहित शर्मा: 7 फिफ्टी
  • विराट कोहली: 6 फिफ्टी

चौके-छक्कों की बारिश

बाउंड्री लगाने के मामले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर है।

चौके: रोहित शर्मा: 78, विराट कोहली: 78

छक्के: रोहित शर्मा: 38, विराट कोहली: 34


कप्तानी का रिकॉर्ड

  • रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार IPL चैंपियन बन चुकी है।
  • विराट कोहली की कप्तानी में RCB खिताब नहीं जीत सकी, हालांकि टीम ने पिछला सीजन रजत पाटीदार की अगुवाई में जीता।

MI vs RCB मुकाबले में जहां टीम रिकॉर्ड मुंबई के पक्ष में है, वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शन में विराट कोहली हल्की बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि फिफ्टी और छक्कों में रोहित शर्मा पीछे नहीं हैं। ऐसे में आज का मुकाबला एक बार फिर इन दोनों दिग्गजों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.