Wednesday, April 15, 2026
HomeSportICC T20 रैंकिंग: संजू सैमसन की बड़ी छलांग, ईशान किशन नंबर-2 पर

ICC T20 रैंकिंग: संजू सैमसन की बड़ी छलांग, ईशान किशन नंबर-2 पर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ताजा T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है। इस अपडेट में भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन के दम पर लंबी छलांग लगाई है, वहीं ईशान किशन को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को कुछ स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है।


संजू सैमसन की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए संजू सैमसन को ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।
वह 18 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदा रेटिंग 637 है। सैमसन का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहद शानदार रहा। उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 321 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट 199.38 रहा। टूर्नामेंट में उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे।


ईशान किशन को भी मिला फायदा, नंबर-2 पर पहुंचे

  • भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी ICC की नई T20 रैंकिंग में फायदा हुआ है।
  • वह दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब 871 हो गई है।
  • टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 317 रन बनाए।
  • इस दौरान उनका औसत 35.22 और स्ट्राइक रेट 193.29 रहा, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।

अभिषेक शर्मा बने हुए हैं नंबर-1 बल्लेबाज

भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा फिलहाल ICC की T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं।लगातार शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्होंने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। नई रैंकिंग में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को दो स्थान का नुकसान हुआ है। अब वह 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं और उनकी रेटिंग 722 है। टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव ने 9 मैचों में 242 रन बनाए। उनका औसत 30.25 और स्ट्राइक रेट 136.72 रहा। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया।


ICC T20 रैंकिंग में टॉप-5 बल्लेबाज

नई रैंकिंग के अनुसार T20 बल्लेबाजों के टॉप-5 इस प्रकार हैं:

  1. अभिषेक शर्मा – भारत
  2. ईशान किशन – भारत
  3. साहिबजादा फरहान – पाकिस्तान (रेटिंग 848)
  4. फिल सॉल्ट – इंग्लैंड (रेटिंग 792)
  5. पथुम निसंका – श्रीलंका (रेटिंग 766)

इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.