HomeSportIPL 2026: राजस्थान vs मुंबई का मुकाबला आज, जीत की हैट्रिक या...

IPL 2026: राजस्थान vs मुंबई का मुकाबला आज, जीत की हैट्रिक या वापसी?

आईपीएल 2026 का 13वां लीग मैच मंगलवार (07 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में राजस्थान vs मुंबई आमने-सामने होंगी। राजस्थान की टीम इस मैच को जीतकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि मुंबई इंडियंस की नजर सीजन की दूसरी जीत पर होगी।


दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले दो मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को 8 विकेट और गुजरात को 6 रन से हराया। वहीं मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम ने पहला मैच कोलकाता के खिलाफ 6 विकेट से जीता, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।


हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसका पलड़ा भारी?

अब तक राजस्थान और मुंबई के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं।

  • मुंबई इंडियंस: 16 जीत
  • राजस्थान रॉयल्स: 14 जीत
  • 1 मैच बेनतीजा

आंकड़ों के अनुसार मुंबई का रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन मौजूदा फॉर्म में राजस्थान की टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।


किसके जीतने के ज्यादा चांस?

राजस्थान की लगातार जीत और संतुलित टीम उन्हें बढ़त देती है। वहीं मुंबई के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच पलट सकते हैं। इस मुकाबले में टॉस, पिच और शुरुआती ओवर काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं।


राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युधवीर सिंह चरक, विग्नेश मखाका, क्वेना मफाका पुथुर, अमन राव पेरला


मुंबई इंडियंस स्क्वॉड

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.