भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में तिलक वर्मा की नाबाद 69 रनों की पारी ने टीम इंडिया को 9वीं बार चैंपियन बनाया। लेकिन जीत की खुशी के साथ ही ट्रॉफी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव का दावा है कि उन्होंने मोहसिन नकवी को ट्रॉफी लेकर भागते देखा।
अवॉर्ड सेरेमनी में उठा बवाल
28 सितंबर 2025 को खेले गए भारत-पाकिस्तान फाइनल में आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा। जीत के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान विवाद शुरू हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी द्वारा सम्मानित किया जाना था। लेकिन अचानक घोषणा हुई कि भारत ट्रॉफी नहीं लेगा। इसी बीच नकवी स्टेडियम छोड़कर चले गए और ट्रॉफी गायब हो गई।
सूर्या ने रखा अपना पक्ष
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा,
“हमने किसी को भी प्राइज सेरेमनी के लिए इंतजार नहीं करवाया। हम ड्रेसिंग रूम के अंदर नहीं गए। वो ट्रॉफी लेकर भाग गए, मैंने यही देखा।”
सूर्या ने यह भी साफ किया कि बीसीसीआई या सरकार का इस फैसले से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने बताया कि मैदान पर ही टीम ने स्थिति को देखते हुए फैसला लिया।
बीसीसीआई से दूरी का दावा
सूर्या ने कहा कि पूरी घटना में बीसीसीआई शामिल नहीं था। एसीसी अधिकारी मंच पर खड़े थे और तभी भीड़ से हूटिंग शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने ट्रॉफी लेकर मैदान से बाहर कर दी।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



