कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) की सेवाओं को डिजिटल बना रही है। अब कर्मचारियों को PF से जुड़ी कई सेवाओं के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने अब DigiLocker ऐप के जरिए PF अकाउंट की जानकारी देखने की सुविधा दी है।
पहले जहां ये सुविधाएं केवल UMANG ऐप पर उपलब्ध थीं, वहीं अब DigiLocker पर भी मेंबर्स अपने UAN कार्ड, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) और PF सर्टिफिकेट जैसे डॉक्युमेंट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
DigiLocker ऐप से PF बैलेंस चेक करने का तरीका
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में DigiLocker ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- अगर आप पहली बार इसका उपयोग कर रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद अपने EPFO अकाउंट को DigiLocker से लिंक करें।
- अब आधार कार्ड की डिटेल भरें और लिंकिंग कन्फर्म करें।
- लिंक होने के बाद आप EPFO सेक्शन में जाकर अपना UAN कार्ड, PPO और PF पासबुक देख सकते हैं।
- यहां से आप लेटेस्ट PF बैलेंस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी चेक कर पाएंगे।
बिना इंटरनेट के ऐसे चेक करें PF बैलेंस
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो भी आप अपने PF बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं।
अपने UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक SMS भेजें:
👉 टाइप करें EPFOHO और भेजें 7738299899 पर।कुछ ही मिनटों में आपको SMS के जरिए PF अकाउंट बैलेंस और डिटेल्स मिल जाएंगी।
EPFO की यह पहल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है। अब सिर्फ एक ऐप की मदद से PF से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से उपलब्ध है। DigiLocker ऐप से बैलेंस चेक करना न सिर्फ आसान है, बल्कि सुरक्षित और समय बचाने वाला विकल्प भी है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
