HomeTech & Autoअब रोशनी से चलेगा AI! चीन की LightGen चिप ने NVIDIA को...

अब रोशनी से चलेगा AI! चीन की LightGen चिप ने NVIDIA को दी चुनौती

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अब तक NVIDIA जैसे दिग्गज कंपनियों के GPU का दबदबा रहा है। लेकिन चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी माइक्रोचिप तैयार करने का दावा किया है, जो बिजली नहीं बल्कि किसी भी रोशनी से चलती है। इस चिप का नाम LightGen AI चिप रखा गया है।

NVIDIA GPU से क्यों अलग है LightGen?

अब तक AI चिप्स इलेक्ट्रॉन्स यानी बिजली के प्रवाह से काम करती हैं। NVIDIA के A100 जैसे GPU बेहद ताकतवर हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है अत्यधिक बिजली खपत और गर्मी। इसके उलट LightGen चिप फोटॉन्स यानी रोशनी के कणों से काम करती है। इसमें गणनाएं इलेक्ट्रॉनिक सर्किट नहीं बल्कि रोशनी के फैलाव और टकराव से होती हैं।


कैसे काम करती है LightGen AI चिप?

इसे ऐसे समझिए जैसे बिजली की तारों की जगह कांच की पाइपों में रोशनी दौड़ रही हो और वही हिसाब-किताब कर रही हो। इसका फायदा यह है कि:

  • स्पीड बेहद ज्यादा
  • गर्मी नाममात्र
  • बिजली की खपत बेहद कम

हालांकि इसकी एक सीमा भी है। यह चिप मल्टीटास्किंग नहीं कर सकती और हर तरह के कंप्यूटिंग काम के लिए उपयुक्त नहीं है।


किन कामों में 100 गुना तेज?

LightGen चिप को Shanghai Jiao Tong University और Tsinghua University की टीम ने मिलकर विकसित किया है। इसमें 20 लाख से ज्यादा फोटॉनिक न्यूरॉन्स लगे हैं।
यह खास तौर पर:

  • इमेज जेनरेशन
  • स्टाइल ट्रांसफर
  • फोटो क्लीनिंग
  • 3D इमेज प्रोसेसिंग

जैसे कामों में NVIDIA GPU से 100 गुना तक तेज बताई जा रही है।


ACCEL चिप भी आई सामने

Tsinghua University ने ACCEL नाम की एक हाइब्रिड AI चिप भी बनाई है। इसमें लाइट और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट दोनों का इस्तेमाल होता है। यह 4.6 पेटाफ्लॉप्स की क्षमता देती है, लेकिन यह भी सिर्फ तय गणितीय काम ही कर सकती है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.