खबर संसार रुद्रपुर.पुलिस को देखते ही महिला दुमंजिल से कूद मार गई!जी हा मामला रुद्रपुर के लालपुर का है जिस तरह पुलिस को देख बिना हेलमेट बाला भागता है बिल्कुल वैसा ही हुआ.एक विवाहिता 10 अप्रैल को लापता हो गई थी। इस पर उसके पति ने पुलिस को पत्नी के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान महिला के पति ने पुलिस को वीडियो व आडियो दी। जिसमें वह रो रही थी और बोल रही थी कि उसे बंधक बनाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस की तो वह लालपुर में मिली।
पुलिस को देखते ही महिला दुमंजिल से कूद मार गई!
महिला तलाश में जुटी पुलिस टीम जब लोकेशन ट्रेस कर लालपुर पहुंची तो उससे पहले ही महिला ने दो मंजिले मकान की छत से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले में पुलिस ने मकान स्वामी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
