HomeLocalवोल्टास कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नि को विडिओ कॉल में दिखाया...

वोल्टास कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नि को विडिओ कॉल में दिखाया फांसी का फंदा और मौत को गले लगा लिया.

खबर संसार रुद्रपुर.वोल्टास कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नि को विडिओ कॉल में दिखाया फांसी का फंदा और मौत को गले लगा लिया. जी हा पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पति जावेद उम्र 36 से उसकी पत्नी अजरा से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी और वो अपने बच्चों के साथ सहारनपुर स्थित मायके चली गई थी।प्राप्त जानकारों अनुसार मूल रूप से सलेमपुर महदूद बहादराबाद (हरिद्वार) निवासी 36 वर्षीय जावेद आरिफ पुत्र कंबर अली वर्तमान में पत्नी अजरा के साथ मेट्रोपोलिस कालोनी रुद्रपुर में रह रहे थे।

वोल्टास कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नि को विडिओ कॉल में दिखाया फांसी का फंदा और मौत को गले लगा लिया.

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर में डायल 112 पर अजरा ने फोन कर सूचना दी कि कुछ देर पहले पति से वीडियो काल पर बात हुई तो उन्होंने फंदा दिखाते हुए कहा कि वह फांसी लगा रहे हैं। उसके बाद फोन कट हो गया। तब से वह फोन नहीं उठा रहे हैं। अजरा ने सबसे पहले कालोनी के लोगों को सूचना दी, लेकिन तब भी दरवाजा नहीं खुला। सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट  ने बताया कि पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जावेद फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने जावेद को नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जावेद के दो बच्चे हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले सामान को कब्जे में ले लिया। सीओ पंतनगर डीआर वर्मा ने बताया कि जावेद की पत्नी मायके सहारनपुर गईं थीं। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्वजन के आने तक शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.