HomeLocalअमेजन के स्टोर में भीषण आग़ लगने से दो लोगों की मौत

अमेजन के स्टोर में भीषण आग़ लगने से दो लोगों की मौत

खबर संसार हल्द्वानी।अमेजन के स्टोर में भीषण आग़ लगने से दो लोगों की मौत जी हा  रामपुर रोड स्थित अमेजन स्टोर अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में जुटे आसपास के कई लोग झुलस गए। देर रात तक मौके पर दमकल और पुलिस फोर्स तैनात रही। आपको बता दें हल्द्वानी के रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है।

अमेजन के स्टोर में भीषण आग़ लगने से दो लोगों की मौत

विडिओ भी देखें 

शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड और एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।शटर तोड़कर किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था। वहां सो रहे दो कर्मचारियों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई। उनकी पहचान बागजाला गौलापार निवासी नरेंद्र (35) और पंचायतघर निवासी अमित (25) के रूप में हुई

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.