खबर संसार देहरादून.जल्दी करें युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध, जी हा सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु माननीय कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा (परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी) की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण) की गरिमामयी उपस्थिति में आज दिनांक 14 मई, 2026 को IRDT Auditorium, Dehradun में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा (परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी) द्वारा दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात माननीय मंत्री जी द्वारा रोजगार मेले में साक्षात्कार करने हेतु उपस्थित कम्पनियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन भाषण में रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रोजगार मेले में आईडीआईटी-ऐस्कल के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों एवं अन्य युवक-युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया। युवाओं के उत्साहपूर्ण प्रतिभाग के दृष्टिगत माननीय कैबिनेट मंत्री, सैनिक कल्याण द्वारा भविष्य में वृहत स्तर पर इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे राज्य की युवा शक्ति को भविष्य में भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें तथा प्रदेश से पलायन को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में से कम्पनियों द्वारा चयनित प्रतिभागियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किये एवं साक्षात्कार हेतु उपस्थित कम्पनियों के प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
रोजगार मेले में लगभग 359 युवक-युवतियों द्वारा दिल्ली/एनसीआर एवं उत्तराखण्ड से आईटी एवं अन्य क्षेत्रों की 21 प्रतिष्ठित कम्पनियों के अंतर्गत रिक्त पदों पर प्रतिभाग किया गया, जिसमें से साक्षात्कार के उपरांत कम्पनियों द्वारा लगभग 195 युवक-युवतियों का चयन किया गया।कार्यक्रम का संचालन आईडीआईटी CALC के नोडल अधिकारी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर आईटीडीए के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे


