HomeAdministrativeछापे,तिकोनिया,बस अड्डे ,कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में

छापे,तिकोनिया,बस अड्डे ,कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में

खबर संसार हल्द्वानी.छापे,तिकोनिया,बस अड्डे ,कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में, जी हा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, नैनीताल द्वारा जिलाधिकारी  नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आम जनमानस एवं जनपद में आगंतुक पर्यटकों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया गया।

 

अभियान के अंतर्गत तिकोनिया रोड, बस अड्डे के समीप, कालाढूंगी रोड एवं रामपुर रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु आटा, मसाला, बेसन, मैंगो शेक तथा दो पनीर के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

 

इसके अतिरिक्त कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक खाद्य प्रतिष्ठान में अत्यधिक गंदगी एवं अस्वच्छ परिस्थितियां पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 58 के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की गई।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में इस प्रकार के निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन नैनीताल श्री ए. एस. रावत एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.