HomeLocalहल्द्वानी के वार्ड 9 के पार्षद का निर्वाचन निरस्त!

हल्द्वानी के वार्ड 9 के पार्षद का निर्वाचन निरस्त!

खबर संसार हल्द्वानी। हल्द्वानी के वार्ड 9 के पार्षद का निर्वाचन निरस्त! जी हा हल्द्वानी में तल्ली बमौरी वार्ड 9 के पार्षद राजेंद्र सिंह जीना का निर्वाचन निरस्त किया गया है नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की कोर्ट ने साथ ही सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। कोर्ट ने नामांकन पत्र के साथ आपराधिक मुकदमों की जानकारी नहीं देने को भ्रष्ट आचरण करार दिया है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग व जिला

 

निर्वाचन अधिकारी को तीन माह के भीतर इस सीट पर फिर से चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी चुनाव में जीना को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही आगामी चुनाव में प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रपत्रों के साथ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने पर आवश्यक रूप से उल्लेख करना होगा। काठगोदाम

 

हल्द्वानी नगर निगम के 25 जनवरी 2025 को घोषित परिणाम के अनुसार तल्ली बमौरी वार्ड नंबर नौ से राजेंद्र सिंह जीना पार्षद निर्वाचित हुए थे। जीना को 836, निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिरीश नैनवाल को 771 व तीसरे प्रत्याशी को 111 मत मिले थे। गिरीश ने उत्तर प्रदेश नगर निगम एक्ट की धारा-62 के तहत याचिका दायर कर जीना के निर्वाचन को चुनौती दी थी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.