HomeLocalबच्चे बदल गए, दुल्हन बदल गई, गाड़िया बदल गई मतलब धोखे से...

बच्चे बदल गए, दुल्हन बदल गई, गाड़िया बदल गई मतलब धोखे से ये आपने सुना होगा, अब नया बॉडी बदल गई का अनोखा कारनामा!

हल्द्वानी खबर संसार.बच्चे बदल गए, दुल्हन बदल गई, गाड़िया बदल गई मतलब धोखे से ये आपने सुना होगा, अब नया बॉडी बदल गई का अनोखा कारनामा आया सामने! जी हा हल्द्वानी के पोस्टमार्टम हाउस में संडे को गंभीर लापरवाही सामने आई। कालेज व पुलिस की हीलाहवाली ने अपनों को खो चुके दो परिवारों के दुखों को और गहरा कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दो शवों की अदला-बदली हो गई।एक परिवार जब शव लेकर घर पहुंच गया तो वहां अंतिम दर्शन के दौरान चेहरा देखते ही सब सन्न रह गए। पता चला कि जिस शव को वे लेकर आए हैं, वह उनके अपने का नहीं, बल्कि किसी और का है।

 

स्वजन डा. गिरीश चंद्र जोशी के अनुसार हल्द्वानी के पनियाली निवासी 64 वर्षीय रमेश चंद्र भट्ट अस्थमा से पीड़ित थे। 17 जून को हालत अधिक बिगडने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान 20 जून की रात उनका निधन हो गया। से इतवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया। अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए स्वजन शव लेकर घर पहुंच गए।

अंतिम दर्शन के दौरान जब चेहरा देखा गया तो परिवार व नाते-रिश्तेदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बॉडी रमेश चंद्र की न होकर किसी और व्यक्ति की निकली। जानकारी करने पर पता चला कि ये बॉडी बागेश्वर के 40 साल के मनोज की है इधर राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी- डा. एके सिंह, विभागाध्यक्ष फोरेंसिक का कहना है कि हमारी कोई लापरवाही नहीं है पीएम के बाद बॉडी हम पुलिस के हवाले कर देते है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.