HomeCrimeNEET की तैयारी कर रही अंजलि फंदे से झूली!

NEET की तैयारी कर रही अंजलि फंदे से झूली!

खबर संसार हल्द्वानी। NEET की तैयारी कर रही अंजलि फंदे से झूली! , जी हा नीट की तैयारी करने मध्य प्रदेश से आई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीजी के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला।शिवपुरी (मध्यप्रदेश) जिले के मनीपुरा कोलारस निवासी रघुवीर जाटव की बेटी अंजलि (18) ने बीती 30 मई को मुखानी स्थित कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था। कुछ साल पहले इसके भाई ओर उसके मित्र ने भी इसी सेंटर से तैयारी कर नीट पास किया था। इसी कारण अंजलि ने इसी संस्थान को चुना। वह यहां मुखानी स्थित एक पीजी में पिछली 30 मई को आई थी

NEET की तैयारी कर रही अंजलि फंदे से झूली!

चूंकि अंजलि के मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा है जिस कारण पुलिस उसे तत्काल नहीं खोल सकी। मोबाइल खोलने के बाद डाटा चेक किया जाएगा। साथ ही कॉल रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।मुखानी कोतवाली के एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि बुधवार को पीजी संचालक ने कमरे में युवती के फंदे से लटके होने की सूचना दी। पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमरा सील कर युवती का मोबाइल कब्जे में ले लिया। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही कार्यवाही होगी मनोज कुमार कत्याल एसपी सिटी का कहना है कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस टीम विभिन्न एंगल पर जांच कर रही है। घटना के समय कौन-कौन मौजूद था, इसकी जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.