हल्द्वानी खबर संसार. छोटे ने बड़े भाई पर चाकू से किया हमला!जी हा घटना दोपहर की है शहर के हीरानगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छोटे ने बड़े भाई पर चाकू से किया हमला!
हीरानगर जेल रोड निवासी श्रीमती बसन्ती कार्की ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र दीपू ने उनके बड़े बेटे प्रेम पर चाकू से कई बार वार कर दिए। हमले में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।फिलहाल घटना से हीरानगर में हड़कंप मचा हुआ है पीड़िता ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है
