HomeUttar Pradeshरील बनाने का चस्का, नहीं भा रहा था ससुरालियो को तो बहु...

रील बनाने का चस्का, नहीं भा रहा था ससुरालियो को तो बहु का गला दवा हत्या कर दी!

खबर संसार बदायूँ. रील बनाने का चस्का, नहीं भा रहा था ससुरालियो को तो बहु का गला दवा हत्या कर दी!जी हा ये हेरत अंगेज खबर आ रही है हालांकि खबर संसार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है क्योंकि मामला और भी कुछ हो सकता है जो बताया जा रहा है वो ये है ससुरालीजन के लगातार विरोध के बावजूद विवाहिता इंस्टाग्राम के लिए रील बनाती रहीं। इसको लेकर पति व ससुरालीजनों से उसका आए दिन – विवाद होता रहता था। सोमवार देर रात विवाद बढ़ा और विवाहिता को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालीजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपित फरार हैं।

 

उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी अनोखे लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 21 वर्षीय बेटी दिपेश कुमारी की शादी मई 2025 में बृजेश उर्फ वीरेश के साथ की थी। स्वजन के अनुसार दिपेश इंटरनेट मीडिया पर रील बनाती थी। इसी बात को लेकर पति और परिवार के अन्य लोगों से अक्सर विवाद होता था। सोमवार को भी इसी मुद्दे पर क्हासुनी हुई। पिता का कहना है कि पति ने दिपेश की इंस्टाग्राम आइडी भी डिलीट कर दी। इसपर एक हजार से अधिक फालोअर थे। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। सोमवार देर रात पति बृजेश, देवर भूरा, सास अंगूरी और ससुर रामवीर ने मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। ससुराल वालों ने बीमारी का बहाना बनाकर सूचना दी और स्वयं फरार हो गए। मौके पर दिपेश मृत अवस्था में मिलीं। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर भी दिपेश को प्रताडित मारपीट करते थे।फिलहाल पुलिस तलाश कर रही है आरोपियों की!

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.