HomeLocalआर्य समाज हल्द्वानी के अंतर्गत गुरु गिरजानंद दंडी यज्ञशाला का लोकार्पण धूमधाम...

आर्य समाज हल्द्वानी के अंतर्गत गुरु गिरजानंद दंडी यज्ञशाला का लोकार्पण धूमधाम से संपन्न

खबर संसार हल्द्वानी.आर्य समाज हल्द्वानी के अंतर्गत गुरु गिरजानंद दंडी यज्ञशाला का लोकार्पण धूमधाम से संपन्न हुआ, मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के प्रसिद्ध संत स्वामी गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहरी जी ने यज्ञशाला के लोकार्पण की विधि संपन्न की। आर्य समाज हल्द्वानी की स्थापना 1891 ईस्वी में हुई थी जिसने आज तक अनेक सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है, मुख्य अतिथि कच्चाहरी बाबा ने कहा कि यज्ञ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसमें यज्ञशाला का विशेष महत्व होता है, यज्ञ से अनेक रोगों का नाश होता है, एक चिकित्सा अधिकारी रहते हुए मैंने अनेक गंभीर बीमारियों का इलाज यज्ञ के माध्यम से किया है। यह विचार सारे विश्व में प्रचारित होना चाहिए कि यज्ञ केवल धार्मिक क्रिया नहीं अभी तो वैज्ञानिक प्रक्रिया है। नवनिर्मित यज्ञशाला में प्रोo विनय विद्यालंकार के ब्रह्मत्व में विशेष यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने यजमान बनकर आहुतियां दी। जिनमें डॉ विनय खुल्लर, सी ए एवं उद्योगपति नीरज शारदा, भूमेश अग्रवाल, राजीव आर्य टनकपुर, रणजीत यादव,अमित भारद्वाज, कर्नल निर्मल पाण्डेय, अनुजकान्त खण्डेलवाल, कृष्णकांत अग्रवाल, हरिशचन्द्र पन्त, आदि सपत्नीक यजमान बने।

उत्तराखंड प्रांत की सभा के अध्यक्ष श्री सुधीर गुलाटी, मंत्री श्री मयंक गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी गण इस कार्यक्रम में पधारे एवं प्रांतीय सभा की बैठक भी इस अवसर पर संपन्न हुई । प्रदेश के प्रतिनिधियों ने प्रांतीय बैठक के माध्यम से अनेक विषयों पर चर्चा कर आर्यसमाज के कार्य को बढ़ाने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में श्री राजकुमार राजोरिया आचार्य विनोद कुमार ,कैप्टन प्रकाश जोशी, श्री नानक चंद आर्य श्री महावीर प्रसाद आर्य श्री डीपी यादव श्री रणजीत यादव ,श्रीमती कमलेश भारद्वाज श्रीमती मनजीत बलिया श्रीमती संगीता आर्य श्रीमती स्नेह ललता खट्टर श्री प्रकाश मासीवाल, श्री चंदन शर्मा स्थानीय समाज सेवी श्री प्रदीप बिष्ट, हेमंत बगडवाल खबर संसार संपादक मनोज आर्य आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.