HomeSportदिलीप ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री ने मचाई हलचल, जानिए...

दिलीप ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री ने मचाई हलचल, जानिए वजह

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम का ऐलान होने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चर्चा का केंद्र बन गए हैं। उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है, लेकिन इस फैसले पर मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी जताई है।

ईस्ट जोन का उपकप्तान बने वैभव सूर्यवंशी

बुधवार, 30 जुलाई को दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम की घोषणा की गई। टीम की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी गई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है। चयन के बाद इस फैसले को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है।

हालिया प्रदर्शन से बटोरी सुर्खियां

वैभव सूर्यवंशी हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। उन्होंने तीन मुकाबलों में 151 रन बनाए और सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का सम्मान भी मिला। इससे पहले उन्होंने 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

आईपीएल 2026 में भी किया था दमदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला था। उन्होंने पूरे सीजन में सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। हालांकि, व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव का रेड बॉल क्रिकेट में रिकॉर्ड अब तक उतना प्रभावशाली नहीं रहा है।

हर्षा भोगले ने क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी को रेड बॉल क्रिकेट की ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाए जाने पर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “मुझे हैरानी है कि सूर्यवंशी को सीनियर रेड-बॉल टीम का उप-कप्तान बनाने के पीछे क्या सोच है। उन्होंने 12 पारियों में 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं। उनका टैलेंट शानदार है, लेकिन सीखने की एक प्रक्रिया होती है और रेड-बॉल क्रिकेट में वह अभी शुरुआती चरण में हैं।”

ईस्ट जोन टीम में शामिल खिलाड़ी

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए घोषित ईस्ट जोन टीम में ईशान किशन (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास और अभिजीत सरकार को जगह दी गई है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.