नैनीताल खबर संसार .शाहजहाँपुर से दो लड़कों के साथ नैनीताल घूमने आई युवती, रात में एक होटल में रुके, सुबह बालात्कार की कोशिश की पुलिस में महिला ने की शिकायत! जी हा मामला नैनीताल का है जहां महिला पर्यटक ने साथियों पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप नैनीताल। यूपी के शाहजहांपुर से घूमने आई महिला ने अपने साथ आए दो युवकों पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। महिला शाहजहांपुर से दो युवकों के साथ नैनीताल घूमने आई थी।
शाहजहाँपुर से दो लड़कों के साथ नैनीताल घूमने आई युवती, रात में एक होटल में रुके, सुबह बालात्कार की कोशिश की
तीनों के रात में एक होटल में ठहरने की बात सामने आई है। इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन कर आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेंद्र रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल पहुंची और दोनों युवकों व महिला को कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवकों ने महिला को अपना परिचित बताते हुए आरोपों को गलत बताया और कहा कि वे महिला को नैनीताल घुमाने के लिए लाए थे। सीओ अंजना नेगी ने बताया कि फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। महिला और दोनों युवकों से पूछताछ जारी है।

