HomeNationalरुद्रपुर में Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग, ये फीचर्स हैं...

रुद्रपुर में Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग, ये फीचर्स हैं खास

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के Scorpio-N के नये मॉडल की भव्य लॉन्चिंग मैं0 कुमार आटोव्हील्स प्रा0लि0, किच्छा बाईपास रोड रूद्रपुर में 19.08.2026 को हुई। मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी श्री अजय गणपति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर, कम्पनी के सीएमडी श्री शिव कुमार अग्रवाल जी, अभिषेक अग्रवाल जी, सौरभ अग्रवाल जी, श्रीमती रुक्मण अग्रवाल जी, श्रीमती अमित अग्रवाल जी, श्रीमती सरीन अग्रवाल जी, शुभम अग्रवाल जी और सार्थक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर केक काटा।

नए फीचर्स और तकनीक की दी गई जानकारी

कम्पनी के महाप्रबन्धक सेल्स ने वाहन के फीचर्स, खूबियों और कम्पनी की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी सम्मानित ग्राहकों एवं उपस्थित लोगों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV Scorpio-N को नए और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है।

नई Scorpio-N में Panoramic Skyroof™, 540° Surround View System के साथ Blind View Monitor, नए R18 Diamond Cut Alloy Wheels और अपडेटेड IP Centre Facia दिया गया है। इसमें 31.24 सेमी Floating HD Touchscreen Infotainment System तथा 26.03 सेमी HD Digital Instrument Cluster भी शामिल है।

एडवेंचर ड्राइविंग के लिए खास फीचर्स

फ्रंट रो में 65W USB Type-C Fast Charging Port दिया गया है। ऑफ-रोड एवं एडवेंचर ड्राइविंग के लिए Adventure Statistics में Engine Performance, Roll & Pitch, Compass, Altimeter और G-Force की जानकारी देने वाले फीचर्स भी हैं।

2022 में लॉन्च के बाद से Scorpio-N की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। SUV में G20 TGDi mStallion और D22 mHawk इंजन के साथ RWD एवं 4WD विकल्प उपलब्ध हैं। Level 2 ADAS, 12-Speaker SONY Audio System, Ventilated Seats, Auto-Dimming IRVM और Powered Driver Seat जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथियों की भी रही मौजूदगी

श्री राजेश सिंघल जी एवं श्री नितिन जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किमी की यात्रा महिन्द्रा इलैक्ट्रिक व्हीकल से 57 घंटे में पूर्ण कर इण्डिया बुक्स आफ रिकार्ड में दर्ज कराया है। कुमार आटोव्हील्स के निदेशकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

महाप्रबंधक सेल्स ने बताया कि नई Mahindra Scorpio-N अधिकृत Mahindra Showroom कुमार आटोव्हील्स रूद्रपुर में उपलब्ध है। कम्पनी के निदेशकों ने कार्य की गुणवत्ता, परफारमेन्स और क्वालिटी के साथ समझौता न करने की बात कही। कार्यक्रम में महिन्द्रा कम्पनी के अधिकारी, शोरूम कर्मचारी, इन्श्योरेन्स व फाईनेन्स कम्पनी के अधिकारी, शहर के गणमान्य लोग और ग्राहकगण उपस्थित रहे।

10 खास बातें

  1. 19.08.2026 को रूद्रपुर में Scorpio-N की लॉन्चिंग हुई।
  2. लॉन्चिंग मैं0 कुमार आटोव्हील्स प्रा0लि0 में हुई।
  3. मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी श्री अजय गणपति रहे।
  4. नई Scorpio-N में Panoramic Skyroof™ दिया गया है।
  5. 540° Surround View System और Blind View Monitor शामिल हैं।
  6. नए R18 Diamond Cut Alloy Wheels दिए गए हैं।
  7. 31.24 सेमी Floating HD Touchscreen Infotainment System है।
  8. 26.03 सेमी HD Digital Instrument Cluster दिया गया है।
  9. 65W USB Type-C Fast Charging Port और Adventure Statistics फीचर्स हैं।
  10. 2022 में लॉन्च के बाद Scorpio-N की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.