HomeNationalराम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक शुरू, CEO के नाम पर आज...

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक शुरू, CEO के नाम पर आज लगेगी मुहर?

उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या के मणिरामदास छावनी में आज, 2 सितंबर, बुधवार को श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में ट्रस्ट के पहले CEO यानी मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम को लेकर निर्णय सामने आने की संभावना है। इसके अलावा कुल 12 महत्वपूर्ण एजेंडे पर चर्चा और निर्णय लिया जाना है।

बैठक में वीएचपी के संगठन सचिव बजरंग लाल बांगड़ा, वीएचपी प्रबंध समिति सदस्य दिनेश चंद्र, धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी सहित नृत्यगोपाल दास और दिनेद्र दास मौजूद हैं। वहीं वासुदेवानंद सरस्वती, परमानंद गिरी और विश्वप्रसन्ना तीर्थ ऑनलाइन जुड़े हैं।

CEO चयन के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर फैसला

बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि और पूर्व निर्णयों के अनुपालन पर चर्चा होगी। सबसे अहम मुद्दों में राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के चयन के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर विचार और निर्णय शामिल है। बैठक के पहले चरण में तीन ट्रस्टी सदस्यों के नाम शामिल करने और नियमावली में बदलाव को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं दूसरे चरण में CEO के नाम पर अंतिम मुहर लगाने पर चर्चा होगी।

वित्त, सुरक्षा और नियमावली में संशोधन भी एजेंडे में

वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड आय-व्यय और तुलन पत्र को मंजूरी देने, SIT और सुप्रीम कोर्ट में लंबित PIL की अद्यतन स्थिति पर चर्चा तथा ट्रस्ट डीड और ट्रस्ट नियमावली में संशोधन पर भी विचार होगा। धार्मिक, वित्त, प्रबंधन और निर्माण समितियों के निर्णयों की प्रस्तुति और अनुमोदन भी एजेंडे में है। राम मंदिर के लिए स्थानीय सुरक्षा समन्वय समिति के गठन और प्रेस प्रवक्ता के चयन का विषय भी बैठक में रखा गया है।

राजकुमार दास ने CEO के नामों को लेकर क्या कहा?

बैठक से पहले धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने कहा कि तीन नाम प्रमुख तौर पर चर्चा में हैं, जिनमें योगेश्वर राम मिश्र, राजेश पांडेय और बिहार से जुड़े एक अन्य अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुल छह लोग हैं, जबकि लिस्ट ए और लिस्ट बी में तीन-तीन लोग प्रमुख तौर पर हैं। कौन सा नाम सामने आता है और किसे जगह मिलती है, यह बैठक के बाद तय होगा। मंदिर में दान घोटाला करने वालों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने ऐसा किया, वे जेल में हैं और बाकी जांच चल रही है।

सपा-बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की सरकार अयोध्या से ही बनी और अयोध्या से ही सफाया होगा। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि CEO की नियुक्ति ट्रस्ट का विषय है। उन्होंने कहा कि नए CEO आने के बाद यह ध्यान रखा जाएगा कि वहां जो गलतियां हुई हैं, वे भविष्य में न हों।


10 प्वाइंट में पूरी खबर

1. राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक 2 सितंबर को शुरू हुई।
2. बैठक दोपहर 2 बजे अयोध्या के मणिरामदास छावनी में शुरू हुई।
3. बैठक में कुल 12 बिंदुओं पर चर्चा और निर्णय की संभावना है।
4. ट्रस्ट के पहले CEO के चयन पर अहम फैसला हो सकता है।
5. CEO चयन समिति की रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा।
6. तीन ट्रस्टी सदस्यों के नाम और नियमावली में बदलाव पर चर्चा होगी।
7. वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड आय-व्यय और तुलन पत्र को मंजूरी का एजेंडा है।
8. SIT और सुप्रीम कोर्ट में लंबित PIL की अद्यतन स्थिति पर चर्चा होगी।
9. स्थानीय सुरक्षा समन्वय समिति और प्रेस प्रवक्ता के चयन पर भी विचार होगा।
10. CEO के नाम को लेकर राजकुमार दास ने तीन प्रमुख नामों का उल्लेख किया।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.