HomeFashion9 सितंबर और iPhone 18 का कनेक्शन, शुभ संकेत या खतरे की...

9 सितंबर और iPhone 18 का कनेक्शन, शुभ संकेत या खतरे की घंटी?

9 सितंबर और iPhone 18 का कनेक्शन, शुभ संकेत या खतरे की घंटी? आज रात 10:30 बजे Apple का मेगा इवेंट शुरू होगा, जहां नए iPhone को लेकर दुनिया की नजरें टिकी हैं। iPhone 18, 9 सितंबर और साल 2026 के अंकों का यह मेल अंक ज्योतिष के लिहाज से बेहद दिलचस्प बताया जा रहा है।

18 सिर्फ मॉडल नंबर नहीं, दो विपरीत ताकतों का मेल

अंक ज्योतिष के अनुसार iPhone 18 का जोड़ 9 आता है। 9 सितंबर की तारीख में भी 9-9 का संयोग है। 18 के भीतर 1 सूर्य और 8 शनि का अंक माना जाता है। सूर्य नेतृत्व, प्रतिष्ठा और अधिकार का प्रतीक है, जबकि शनि लागत, देरी, प्रतिबंध और कठिन परीक्षा से जुड़ा माना जाता है। Apple की ब्रांड छवि सूर्य के नेतृत्व वाले गुणों से मेल खाती है, वहीं शनि तकनीकी उत्पाद की कीमत, उपलब्धता और यूजर्स की समीक्षा जैसी कसौटियों की ओर संकेत कर सकता है।

1 और 8 का जोड़ बनता है मंगल का 9

1 और 8 को जोड़ने पर 9 आता है, जिसका स्वामी मंगल माना जाता है। मंगल मशीनरी, इंजीनियरिंग, गति, जोखिम और मुकाबले से जुड़ा है। ऐसे में iPhone 18 को बाजार में बदलाव लाने वाले प्रोडक्ट के तौर पर देखा जा सकता है। यदि फोल्डेबल iPhone सामने आता है, तो Apple सीधे Samsung और दूसरे फोल्डेबल फोन निर्माताओं के क्षेत्र में उतरेगा। हालांकि नया डिजाइन, बैटरी या AI फीचर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है तो शुरुआती उत्साह आलोचना में बदल सकता है।

9 सितंबर 2026 का पूरा अंक बनता है 1

9 सितंबर 2026 की पूरी तारीख का जोड़ 9+9+2+0+2+6=28 होता है। इसके बाद 2+8=10 और 1+0=1 आता है। अंतिम अंक 1 है, जिसका स्वामी सूर्य माना जाता है। वहीं 28 में 2 चंद्रमा और 8 शनि का अंक है। इसे जनता की पसंद, भावनाओं, व्यावहारिकता और कीमत की परीक्षा से जोड़कर देखा जाता है।

बुधवार का बुध खोलेगा हर फीचर की परत

लॉन्च बुधवार को हो रहा है। बुधवार का स्वामी बुध माना जाता है, जो तकनीक, सॉफ्टवेयर, कम्युनिकेशन, डेटा और व्यापार से जुड़ा है। घटना के समय बुध अपनी उच्च राशि कन्या में रहेगा। लॉन्च के बाद टेक एक्सपर्ट कैमरा, प्रोसेसर, AI, बैटरी, प्राइवेसी और कीमत की बारीकी से जांच करेंगे।

Apple के लिए शुभ संकेत या खतरे की घंटी?

अंक 9 को चर्चा, गति और प्रतिस्पर्धा से जोड़ा जा रहा है, जबकि तारीख का अंक 1 नेतृत्व की ओर संकेत करता है। दूसरी ओर, 18 में सूर्य और शनि की खींचतान को आसान रास्ते का संकेत नहीं माना गया है। Apple ने अंक ज्योतिष देखकर मॉडल का नाम या लॉन्च डेट तय की है, इसका कोई प्रमाण नहीं है। हालांकि iPhone 18, 9 सितंबर और सितंबर के नौवें महीने का मेल अंक ज्योतिष की दृष्टि से जरूर रोचक है।

10 अहम बातें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.