HomeNationalबैंक हर शनिवार रहेंगे बंद? वायरल नोटिफिकेशन की सामने आई सच्चाई

बैंक हर शनिवार रहेंगे बंद? वायरल नोटिफिकेशन की सामने आई सच्चाई

बैंक कर्मचारियों के लिए हर शनिवार छुट्टी को लेकर सोशल मीडिया पर एक सरकारी नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें SBI समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताया है।

वायरल नोटिफिकेशन में क्या किया गया दावा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहे नोटिफिकेशन में भारतीय राजपत्र दिखाई दे रहा है। इसमें लिखा है कि विनिमय लेख अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत भारत सरकार ने लोकहित में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक भी शामिल है, की सभी शाखाओं में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है। नोटिफिकेशन में इसे तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात भी कही गई है।

5 वर्किंग डे की मांग को लेकर हुई थी घोषणा

बैंक यूनियन ने हाल ही में 5 वर्किंग डे की मांग को लेकर हड़ताल की घोषणा की थी। हालांकि, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक के बाद इस हड़ताल को स्थगित कर दिया गया था। यह हड़ताल बैंक को शनिवार को बंद रखने की मांग को लेकर थी।

PIB फैक्ट चेक ने बताया फर्जी

वायरल नोटिफिकेशन सामने आने के बाद पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया। जांच में इस दावे को सरासर झूठ बताया गया। PIB फैक्ट चेक के मुताबिक, हर शनिवार को बैंक बंद रहने की बात में कोई सच्चाई नहीं है।

PIB फैक्ट चेक ने कहा कि सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बताई जा रही जिस सरकारी सूचना में SBI समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का दावा किया जा रहा है, वह नकली है।

वित्त मंत्रालय ने जारी नहीं किया ऐसा नोटिफिकेशन

PIB फैक्ट चेक ने अपने पोस्ट में बताया कि @FinMinIndia की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हो। PIB फैक्ट चेक ने लोगों से केंद्र सरकार से जुड़ी ऐसी गलत खबर मिलने पर उसकी सूचना देने की अपील भी की है।

10 प्वाइंट में समझें पूरी खबर

  • बैंक यूनियन ने 5 वर्किंग डे की मांग की थी।
  • इसी मांग को लेकर हड़ताल की घोषणा की गई थी।
  • इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ बैठक हुई।
  • बैठक के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई।
  • सोशल मीडिया पर हर शनिवार बैंक बंद रहने की खबर वायरल हुई।
  • इसके साथ एक नोटिफिकेशन भी वायरल हुआ।
  • नोटिफिकेशन में भारतीय राजपत्र दिखाई दे रहा था।
  • PIB ने वायरल नोटिफिकेशन का फैक्ट चेक किया।
  • PIB ने इसे फर्जी और दावे को झूठा बताया।
  • @FinMinIndia ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.