देशभर में घरेलू LPG की बढ़ती कीमतों के बीच 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के साथ 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए भी आनुपातिक सब्सिडी का प्रावधान किया है।
5 किलो सिलेंडर पर कैसे मिलेगी सब्सिडी?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक पोस्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर पर मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी है। 5 किलो वाले सिलेंडर पर सब्सिडी 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी के अनुपात के आधार पर तय की जाएगी।
यानी 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए सब्सिडी उसकी क्षमता के हिसाब से आनुपातिक होगी। सरकार वित्त वर्ष 2026-27 में इस पूरी सब्सिडी पर कुल 12,001 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हालांकि, इस सुविधा का लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को मिलेगा।
5 किलो LPG सिलेंडर किन लोगों के लिए फायदेमंद?
5 किलो का छोटा LPG सिलेंडर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है या जो एक बार में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर भरवाने का खर्च नहीं उठा पाते हैं।
- दिहाड़ी मजदूर
- प्रवासी कामगार
- किराए के घर में रहने वाले लोग
- छात्र
- कम आमदनी वाले परिवार
- शहरी बस्तियों में रहने वाले परिवार
- अकेले रहने वाले लोग
कैसे मिलेगा 5 किलो LPG कनेक्शन?
अगर आप उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आपके घर में पहले से LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए। आवेदन पात्र महिला के नाम से किया जाता है और उसकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
PMUY कनेक्शन के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
10 प्वाइंट में समझें 5 किलो LPG सिलेंडर की सब्सिडी
- 5 किलो का छोटा LPG सिलेंडर उपलब्ध है।
- सरकार ने इसके लिए आनुपातिक सब्सिडी का प्रावधान किया है।
- 14.2 किलो सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी जारी रहेगी।
- यह व्यवस्था वित्त वर्ष 2026-27 के लिए है।
- 5 किलो सिलेंडर की सब्सिडी क्षमता के अनुपात पर तय होगी।
- कुल सब्सिडी पर 12,001 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को मिलेगा।
- छोटा सिलेंडर कम गैस जरूरत वाले लोगों के लिए उपयोगी है।
- PMUY कनेक्शन के लिए पात्र महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- आवेदन के दौरान आधार, राशन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और फोटो मांगी जा सकती है।
- यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
- हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें





