ख़बर संसार हल्द्वानी,स्कार्पियो ने बुलेट वाले को ठोका, बुलेट वाले कि हालत गंभीर जी हा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल मामला हल्द्वानी: रेलवे क्रॉसिंग के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर शरीर से अलग हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक हुआ। घायल युवक की पहचान शक्तिफार्म निवासी के रूप में हुई है, जबकि दुर्घटना को अंजाम देने वाली स्कॉर्पियो उत्तर प्रदेश के लखनऊ की बताई जा रही है।घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।














